डीजल चोरी रोकने को सीएनजी में बदलेंगे नगर निगम के वाहन…

डीजल चोरी रोकने को सीएनजी में बदलेंगे नगर निगम के वाहन..

गाजियाबाद, 21 दिसंबर । गाजिाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को हिंदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में नए छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। साथ ही बैठक में सभी वाहनों को सीएनजी में बदल कर डीजल चोरी पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

गाजियाबाद नगर निगम में डीजल चोरी को लेकर पिछले कई दशकों से बड़ा खेल हो रहा है। निगम प्रशासन के लिए वाहनों की डीजल चोरी काफी दिनों से सिरदर्द बना हुआ है। डीजल नगर निगम के गोदाम से वाहनों में भरा जाता है। इसी दौरान कुछ नगर निगम कर्मचारी डीजल भरने में हेराफेरी करते हैं। इस चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह तय किया है कि नगर निगम के सभी वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित कर दिया जाए। ताकि डीजल चोरी का खेल हमेशा के लिए समाप्त हो जाए। नगर निगम के पास कुल 579 वाहन है। निगम प्रशासन का कहना है कि सीएनजी में परिवर्तित होने के बाद न केवल वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा। बल्कि नगर निगम को लगने वाली करोड़ों रुपए की चपत से भी निजात मिल जाएगी। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में होगी। इसमें एक जनवरी को रिटायर होने वाले छह कार्यकारिणी सदस्यों का नया चुनाव किया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…