आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 5 दिसम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 5 दिसम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको मित्रों द्वारा कही गई हर बात पर विश्वास रखने की वजह से मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है। करीबी व्यक्ति द्वारा आपके बारे में बोली गई बातों का असर आपके आत्मविश्वास पर होगा। परिवार से दूरियां बनाए रखना, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आज ठीक रहेगा।

करियर : कला से जुड़े व्यक्तियों को काम के योग्य अवसर ना मिलना नकारात्मकता ला सकता है।

लव : पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से अधिक जुड़े रहना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।

हेल्थ : पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ रहा है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज फिलहाल आप का एकमात्र लक्ष्य अपनी आर्थिक स्थिरता को बनाने में होना चाहिए। युवाओं को आर्थिक बातों में आत्मनिर्भरता आना महत्वपूर्ण रहेगा फिर भी अपनी जीवनशैली को योग्य दिशा में ले जाने के लिए बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज ना करें।

करियर : विदेश में काम मिलना आपके लिए आसान हो सकता है।

लव : अपने मन की बातों को पार्टनर के सामने खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या रात में तकलीफ देगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

👫 मिथुन: आज आपको मिली हुई संधि का पूरी तरीके से फायदा ना उठा पाना आपके लिए पछतावा दे सकता है। आलस्य से दूर रहने की कोशिश करें। यदि काम करते समय आत्मविश्वास की कमी महसूस हो रही हो तो भी काम करते रहे जैसे जैसे काम में प्रगति नजर आएगी वैसे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

करियर : करियर संबंधित बड़ा अवसर प्राप्त करने के लिए और वक्त लग सकता है।

लव : रिलेशनशिप को विवाह संबंधों में तब्दील करना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ : बच्चों को सर्दी-खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज आपकी भूतकाल से जुड़ी बातों से दूरियां रखने की कोशिश सफल रहेगी। भूतकाल की बातों को सोचते समय केवल उनके द्वारा आपको क्या अनुभव प्राप्त हुए हैं, इस बात पर ध्यान देना होगा। खुद के द्वारा की हुई गलतियों के बारे में गिल्ट पैदा करने की जरूरत नहीं है।

करियर : बेहतरीन अवसर प्राप्त करने के लिए आपको शहर बदलने की आवश्यकता हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप या पार्टनर के ऊपर विश्वास आपका बढ़ सकता है।

हेल्थ : खून की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते रहें, योग्य डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज आपका मित्र परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से और अधिक करीब आने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। परिवार के द्वारा मिल रहा सहयोग आपको भावनात्मक रूप से स्थिर बनाएगा। खास करके आपके संबंध माता-पिता के साथ बेहतरीन बनेंगे।

करियर : पारिवारिक व्यापार को आगे बढ़ाना आपके लिए आसान हो सकता है।

लव : पति पत्नी एक दूसरे के प्रति सकारात्मक रहेंगे और एक-दूसरे के लिए आदर भी बढ़ेगा।

हेल्थ : बुजुर्गों को श्वसन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

💁‍♀ कन्या: आज युवाओं को विदेश में मिल रहे काम के अवसर आकर्षित कर सकते हैं, फिर भी परिवार के साथ रहने का मोह कम नहीं होगा। कोई भी निर्णय लेते समय परिवार की सहमति मिलना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेने के लिए योग्य समय है।

करियर : युवाओं को नौकरी में बदलाव लाना आसान होगा।

लव : पार्टनर्स को काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा।

हेल्थ : घुटनों संबंधित तकलीफ कैल्शियम की कमी की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 7

⚖ तुला: आज परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ हो रहे वाद विवाद को अधिक ना बढ़ाएं, खास करके यदि आपके वाद-विवाद अपने पिता के साथ हो रहे हो तो उनके विचारों को भी समझने की कोशिश करनी होगी। किसी करीबी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है।

करियर काम की जगह अपना स्थान बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।

लव : रिलेशनशिप में बढ़ता तनाव आपके काम पर नकारात्मक असर दिखा सकता है।

हेल्थ : अपच और गैस की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦂 वृश्चिक: आज प्रॉपर्टी संबंधित विवाद कोर्ट के बाहर मिटाने में ही आपकी भलाई होगी। अपने अहंकार को दूर रखकर लोगों के साथ हो रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। भविष्य में यही विवाद और बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : लॉ के विद्यार्थियों की प्रगति प्राप्त होगी।

लव : विवाह संबंधित निर्णय लेना आपके लिए आसान हो सकता है।

हेल्थ : किसी मेडिसिन की रिएक्शन होने की वजह से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अत्यावश्यक हो सकता है। यदि सेहत में अधिक तकलीफ हो रही हो तो घरेलू नुस्खे आजमाने से परहेज रखें। पेट संबंधित इन्फेक्शन अधिक तकलीफ दायक हो सकता है। सेहत के साथ भावनात्मक रूप से भी सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधित कोई नकारात्मक बात पता चलने की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा।

लव : पार्टनर द्वारा की हुई गलती का असर आप पर भी हो सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधित बातों को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

🐊 मकर: आज आपको पैसे कमाने के लिए एक से अधिक मार्ग प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन किस मार्ग को मुख्य बनाकर रखना है, इस बात का निर्णय लेना आपके लिए कठिन होगा। करियर संबंधित निर्णय लेते समय पैसों के साथ-साथ अपनी इच्छा को भी ध्यान रखना होगा।

करियर : विदेश में काम करने का मौका प्राप्त करने के लिए मित्र की सहायता की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर द्वारा आपको खुशियां मिल सकती है।

हेल्थ : बीपी संबंधित तकलीफ दूर होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

🏮 कुंभ: आज युवाओं को बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिसकी वजह से आर्थिक निर्णय लेने के लिए मदद होगी। आज आपको कम मेहनत में अधिक आर्थिक फायदा मिल सकता है, इसलिए काम को अधिक सतर्कता के साथ करें और आपके पक्ष में बन रही परिस्थिति का अधिक से अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें।

करियर : विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर्स एक दूसरे को समझने में कामयाब रहेंगे।

हेल्थ : पीठ और जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

🐋 मीन: आज आप पैसों का निवेश करते समय दूर दृष्टि रखकर ही करें। व्यापार करने वाले महिलाओं के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। आपको मिल रहे अवसर आपको आर्थिक स्थिरता तो प्रदान करेंगे ही और समाज में मान सम्मान बढ़ाने के लिए भी उपयुक्त रहेंगे।

करियर : करीबी महिला द्वारा काम का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा सरप्राइस मिलेगा।

हेल्थ : छाती के विकार तकलीफ देंगे।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 5

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…