शादी में भीड़ जमा होने पर दुल्हन के भाई पर केस…

शादी में भीड़ जमा होने पर दुल्हन के भाई पर केस…

नई दिल्ली। शाहदरा की गीता कॉलोनी में बुधवार रात शादी समारोह में 50 से अधिक लोग जमा होने पर पुलिस ने दुल्हन के भाई पर केस दर्ज किया है। समारोह में करीब 80 से 90 लोग शामिल हुए थे, जबकि इसके लिए 50 लोगों की अनुमति थी। दुल्हन के भाई आनंद ने इसकी अनुमति ली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय आनंद परिवार के साथ झील खूरंजा में रहता है। बुधवार रात आनंद की बहन बबीता की शादी थी। शादी का आयोजन गीता कॉलोनी के रामलीला ग्राउंड में किया गया था। कोरोना के चलते शादी के लिए 50 लोगों की अनुमति दी गई थी। रात में एचसी मनोज कुमार, कांस्टेबल विक्की और रामजी लाल गश्त करते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंचे तो वहां शादी समारोह में 80 से 90 लोग मौजूद थे। अधिकांश लोग बिना मास्क नजर आ रहे थे। कोरोना को लेकर सरकारी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने शादी के लिए अनुमति लेने वाले आनंद से भीड़ जमा होने और मास्क न लगाने के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन और कोरोना फैलाने में लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…