आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 14 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 14 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज आप हर काम में अपना फायदा देखेंगे। परिवार से जुड़ी बातों को अपनी क्षमता अनुसार पूरा करेंगे। आज आपका ध्यान खुद पर ज्यादा होगा। आपको ना बोलने की कला से दुनिया अवगत हो रही है। आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए कुछ समझौता करने पड़ेंगे जिसका असर आपकी जीवन शैली पर कुछ दिन हो सकता है। काम को टालना आपको भारी पड़ सकता है।
करियर – आपके मार्गदर्शन या आइडिया का फायदा कोई और लेगा।
लव – पार्टनर की बढ़ती अपेक्षाएं आप को अस्थिर बना सकती हैं।
हेल्थ – नमकीन और मीठे का सेवन ना करें।

🐄 वृषभ: आज आपकी शरीर की तकलीफ का असर मानसिक अवस्था पर हो सकता है। वैसे, आपको बड़ी शारीरिक पीड़ा नहीं होगी। फिर भी छोटी बातों का असर भी गहरा हो सकता है। किस बात को अधिक महत्व न दें, यह तय करना भी मुश्किल होगा। अलग-अलग विचार और समस्या की वजह से मन में उत्साह की कमी भी होगी और मनपसंद काम में भी प्रेरणा की कमी महसूस हो सकती है।
करियर – काम की शुरुआत में देरी होगी लेकिन काम की गति आपका उत्साह बढ़ा सकती हैं।
लव – अलग हुए लोग अपने निर्णय से दुखी हो सकते हैं।
हेल्थ – अच्छी नींद के लिए अरोमाथेरेपी मददगार होगी।

👫 मिथुन: आज आपका काम में मन न लगना और काम के बारे में चिंता दोनो विषय आपको व्यस्त कर सकते हैं। काम को धीरे धीरे शुरू करें, आप को प्रेरणा मिलेगी। जीवन में आ रहे बदलाव आपको सकारात्मक बना रहे हैं। फिर भी भविष्य से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। परिवार के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करते रहें। सभी बातों पर आपका कंट्रोल हो नहीं सकता और सभी के मन को संभाल पाना आप पर दबाव बना सकता है।
करियर – महिला अधिकारी अपनी टीम का नेतृत्व खुशी से कर पाएंगी।
लव – परिवार का आर्थिक नियोजन सहमति और एक विचार से पार्टनर के साथ कर सकेंगे।
हेल्थ – लो बीपी से घबराहट महसूस हो सकती है।

🦀 कर्क: आज आपको डर और तनाव का सामना करना होगा। मेंटली आप जितने तैयार रहेंगे उतना परिस्थिति से समझौता करना आपके लिए आसान होगा। हर बात पर लड़ाई जरूरी नहीं होती। किन बातों पर विचार और ऊर्जा लगानी है यह समझना होगा। बचपन के अनुभव का डर मन में बसा है। अभी ना वैसी परिस्थिति है, ना आप कमजोर हैं, इसलिए अपने अंदर विश्वास जगाकर जीवन को बेहतर बनाने का प्रयत्न करें।
करियर – काम पर अधिक ध्यान दें।
लव – जीवन में स्थिरता लाना आपका उद्देश्य बनाएं, लव लाइफ में प्रगति अपने आप होगी।
हेल्थ – इंफेक्शन की वजह से बेचैनी होगी।

🦁 सिंह: आज आपका व्यक्तित्व आपकी राशि की तरह होगा। निडर होकर परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। भावनात्मक रूप से सभी से जुड़े रहने के बावजूद भी आज आप एकांत पसंद करेंगे। नई उम्मीद के साथ किए काम में आपको यश मिलेगा। आपके व्यक्तिमत्व का प्रभाव परिवार के बच्चों पर बना रहेगा। मित्र से मतभेद मिटाने की वजह से मन में प्रसन्नता होगी।
करियर – नौकरी में आपको मनचाहा और आपके एक्सपेटाइज से जुड़ा काम मिलेगा।
लव – पार्टनर का आप के प्रति विश्वास और आदर बढ़ेगा।
हेल्थ – बच्चों को काफी देर से चल रही सेहत की समस्या का समाधान मिलेगा।

💁‍♀ कन्या: आज मूड में बार-बार बदलाव दिख सकता है। आपको छोटी बातों पर भी जल्दी रिएक्शन देने का मन करेगा। आपकी बातों से दूसरों को दुख हो सकता है जिसका पछतावा भी आपको होगा। आपकी बातों से जिनको पीड़ा हुई है उसको ठीक करने से बेहतर होगा अपनी भावनाओं को सही तरीके से पेश करें। यदि काम करने की इच्छा ना हो तो मन को अच्छे लगने वाले काम करके फिर से अपने कार्य की तरफ ध्यान दें।
करियर – बॉस से विवाद न बढ़ाएं।
लव – दिए हुए शब्द का पालन न करने की वजह से पार्टनर से नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – अपचन की वजह से कमजोरी महसूस होगी।

⚖ तुला: आज जीवन में संतुलन बना रहेगा। जितना भी मिले उसी में खुश रहना आप सीखेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण होगा, जो आपका मूड अच्छा बनाए रखेगा। काम की जगह आ रही समस्याओं के बावजूद भी आप शांत रहकर परिस्थिति संभालेंगे। घर के लिए बड़ी खरीदारी में देर होगी। विद्यार्थी अपने लिए मनचाहा करियर का चुनाव कर सकते हैं।
करियर – मार्केटिंग से जुड़े लोग काम का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
लव – पति पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। विवाद का हल भी आसानी से निकल जाएगा।
हेल्थ – प्राणायाम और मेडिटेशन से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

🦂 वृश्चिक: आज विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। कई दिनों से रूके काम होने लगेंगे। निर्णय आपके पक्ष में होने की वजह से मन प्रसन्न होगा। लगभग सभी काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। बुजुर्गों के साथ संवाद अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं को आप अच्छे से प्रकट कर सकते हैं, जो आपके बारे में हो रही गलतफहमी दूर करने में मददगार होगा।
करियर – काम को अच्छे से समझने के लिए अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा।
लव – विवाह संबंधित निर्णय आपकी मर्जी से होंगे।
हेल्थ – पूरा आराम करने को महत्व दें।

🏹 धनु: आज आपको अचानक धन लाभ होने की आशंका। काम या आर्थिक बातों से क्लियरिटी आएगी जो आगे क्या कदम उठाना है, यह तय करना आसान होगा। भविष्य के आर्थिक नुकसान की भनक लगने की वजह से आप उसे टालने के लिए निर्णय ले पाएंगे। आपके पथ मे समस्या के साथ उनसे मुकाबला करने का समाधान भी तुरंत प्राप्त होगा। सरकारी काम कुछ दिन के लिए टालने की कोशिश करें।
करियर – विदेश में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
लव – आर्थिक परिस्थिति रिलेशनशिप में तनाव ला सकती है।
हेल्थ – आंखों से जुड़े व्यायाम करने से दृष्टि ठीक रहेगी।

🐊 मकर: आज घर की महिलाएं अपनी मर्जी से निर्णय न लेने की वजह से नाराज हो सकती है। संयुक्त परिवार में मतभेद हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग द्वारा हुआ भेदभाव मुख्य कारण होगा। पैसों का नुकसान हो सकता है। पूरी जांच करके या रिस्क का विश्लेषण करने के बाद ही पैसों का व्यवहार करें। गोल्ड लोन द्वारा ऋण की प्राप्ति आसानी से होगी।
करियर – नौकरी में बढ़ती से आर्थिक फायदा खास नहीं होगा।
लव – जीवन साथी का साथ महत्वपूर्ण होगा।
हेल्थ – खून से जुड़े विकार को ठीक करने पर ध्यान दें।

🏮 कुंभ: आज परिवार से बनी दूरियां मन को दुःखी कर सकती है। आप और आपके परिवार में एक दूसरे के प्रति नाराजगी रहेगी। अभी हो रही बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। कोई भी रिश्ते में अच्छा और बुरा दोनों समय का अनुभव मिलता है। पति-पत्नी के विवाद का असर बच्चों पर हो सकता है। अनुचित बातों का जिक्र झगड़े में ना करें।
करियर – करियर चॉइस को लेकर कन्फ्यूजन रहेगा।
लव – पार्टनर को आपके खिलाफ कोई भड़का सकता है।
हेल्थ – परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है।

🐋 मीन: आज आपको काम के साथ और पैसे कमाने का नया मार्ग खुला जाएगा। उधार लिए या दिए पैसों का हिसाब रखें। मौज मस्ती पर ज्यादा रुचि होगी। मित्रों से बातें शेयर करते समय उनकी आप के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखें। किसी और को आपके द्वारा मौका प्राप्त हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोग अपने काम की स्ट्रैटेजी को काम से जुड़े लोगों से ही चर्चा करें।
करियर – कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोग नया कॉन्ट्रैक्ट पा सकते हैं।
लव – मित्र परिवार द्वारा विवाह का प्रपोजल आ सकता है।
हेल्थ – शारीरिक बीमारी का निदान योग्य डॉक्टर की मदद से होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…