सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल…

सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल…

मुरादनगर, 06 अक्टूबर । थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को रावली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है। नेकपुर गांव में नावेद अपने परिवार के साथ रहते हैं। नावेद का एक 16 वर्षीय बेटा है, जो कि 11वीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार शाम को किशोर मुरादनगर स्थित एक कोचिग में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। वापसी के दौरान रावली गांव के निकट किशोर की साइकिल सामने से आते एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसके चलते किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। घायल किशोर को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…