उप मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन…

उप मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन…

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश:- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते होते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जहां आज भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने मुख्य यजमान के रूप में योगी सत्यम महाराज के आचार्यत्व में कटघर स्थित समिया माई मंदिर पर भगवान यज्ञ नारायण का पूजन हवन किया और ईश्वर से अपने प्रिय नेता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि उपमुख्यमंत्री हमारे रोल मॉडल है हम लोगों ने साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद में कार्य किया है उनसे व्यक्तिगत आत्मीय लगाव भी है अपने लोगों की सदा चिंता करते हैं। उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, विनीत केसरवानी, ननका गुप्ता, निखिल केसरवानी, अंकित सोनकर, पवन केसरवानी, कुशाग्र श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, संदीप चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

पत्रकार इरफान खान की रिपोर्ट…