महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनायें- एडीएम…

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनायें- एडीएम…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों में मुख्यतः अहिंसा, नर सेवा हरि सेवा, सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययता, सर्वधर्म सद्भाव, सत्य के साथ दृढता के साथ अडिग रहना आदि है। इसके साथ ही उन्होने स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, विष्वबन्धुत्व को बल दिया और छुआ-छूत, दहेज प्रथा आदि सामाजिक बुराईयों का पुरजोर विरोध किया। उक्त सम्बोधन अपर जिलाधिकारी जी0 पी0 श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 02 अक्टूबर, 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 151 वे जन्म दिवस आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में दिये।
अपर जिलाधिकारी ने गांधी के नेतृत्व में चलाये गये स्वाधीनता आन्दोलन, रचनात्मक कार्यो, स्वदेशी आन्दोलन, नमक सत्याग्रह आदि पर विस्तार से बताया गया साथ ही उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनके संस्मरणों को भी याद किया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 02 अक्टूबर, 2020 गांधी जयन्ती समारोह मनाये जाने के उपरान्त दूसरे दिन इस आशय का प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय को उपलब्ध करायेगें कि उनके कार्यालय में कितने कर्मचारी उपस्थित रहे व कितने कर्मचारी अनुपस्थित रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 वे जन्म दिवस आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रातः 9 बजे सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। सभी कार्यालयों एवं संस्थाओं के किसी बडे कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गाँधी के एक बडे चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा इसके बाद गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाष डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का परिचय दिया जायेगा। स्कूल एवं कालेजों में गाँधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा गाँधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी की जायेगी जिसमें जातिगत भेदभाव से दूर रहकर समाज में समरसता और समता लाने पर बल दिया जायेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, पूति अधिकारी, पंचायत राज अधिकारी, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…