*दिल्ली के बाद यूपी के मेरठ में भी “निर्भया” कांड -*

*दिल्ली के बाद यूपी के मेरठ में भी “निर्भया” कांड -*

*चलती बस में महिला से रात भर दुष्कर्म के बाद सुबह सड़क किनारे फेंका*

*अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला की हालत गंभीर: चालक-परिचालक की तलाश में जुटी पुलिस*

*एसपी (सिटी): दुराचारियों की जल्द होगी गिरफ्तारी* 👆

*सड़क किनारे बहोशी की हालत में पड़ी मिली महिला* 👆

*लखनऊ/मेरठ।* यूपी के मेरठ जिले में एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप बस के ड्राइवर और कंडेक्टर पर लगाया गया है, दोनों ने महिला को नशीली कोल्ड ड्रिक पिलाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी पूरी रात चलती बस में महिला से दुष्कर्म करते रहे। महिला ने बेहोशी में भी चिल्लाने की कोशिश की लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़ित महिला को दिल्ली रोड पर मेवला पुल के पास फेंक कर फरार हो गए।
पीड़ित महिला पुलिस को गश्त के दौरान सड़क पर पड़ी मिली, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं बताई गई है। कुछ होश में आने पर उसने जैसे-तैसे पुलिस को घटना के बारे में बताया, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला अपने ससुराल से मायके जाने के लिए भैंसाली बस स्टैंड से बस में सवार हुई थी। प्रयागराज के मिर्जापुर की रहने वाली महिला की शादी सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी है।
पीड़ित महिला कल शाम सरधना से अपने मायके प्रयागराज जाने के लिए घर से निकली थी और सदर बाजार स्थित भैंसाली बस स्टैंड से बस में सवार हुई। महिला का कहना है कि बस में उसके अलावा कोई सवारी नहीं थी। बस के चालक और परिचालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। उसके बाद दोनों ने रात भर चलती बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आज तड़के महिला को दिल्ली रोड स्थित मेवला पुल के पास फेंक कर बस लेकर भाग गए। महिला सड़क किनारे बदहवास हालत में पड़ी थी, वहां से गुजरते हुए लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन कर मामले की सूचना दी जिस पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देखकर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
एसपी (सिटी) अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार महिला का बयान ले लिया गया है, अभी वह बहुत ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। महिला के परिवार को सूचना दे दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक और परिचालक की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है, उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (26 सितंबर 2020)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*