संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने किया जिलाधिकारी का स्वागत…

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने किया जिलाधिकारी का स्वागत…

प्रेस और प्रशासन दोनों का उद्देश्य लोकसेवा : श्रुति सिंह…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के पदाधिकारियों ने आज जनपद की नवागत जिलाधिकारी श्रुति सिंह से भेंट कर उनका बुके देकर स्वागत किया। परस्पर परिचय के बाद प्रेस और प्रशासन के समन्वयपूर्ण संबंधों की अपेक्षा पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि प्रेस हो या प्रशासन, दोनों का उद्देश्य लोकसेवा करना ही है। हमें और आपको जो शक्ति तथा सामर्थ्य मिली है, उसका अधिकाधिक प्रयोग दूसरों की सेवा और भलाई के लिये ही किया जाना चाहिए।संयुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन,महामंत्री सुधीर मिश्र,विधि सलाहकार मुकेश मिश्रा एडवोकेट एवं संगठन मंत्री रघुवीर यादव ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रशासन के साथ सकारात्मक संबंध रखकर रचनात्मक सहयोग करेगा।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…