आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 17 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 17 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपके जीवन में आई कठिनाइयां आपको आत्म परीक्षण करने के लिए मजबूर करेंगी। अपनी गलती का एहसास होना बहुत जरूरी होता है। पिता से वाद-विवाद टालें। आपका और उनका नजरिया अलग अलग होना, आपको या उनको गलत साबित नहीं करता। सही और गलत का फैसला करना आज कठिन होगा। पिता से हुई नाराजगी को में शब्दों में व्यक्त करें और नाराजगी मिटाने में ज्यादा वक्त ना लें। आपके साथ और आधार की उनको जरूरत है

🐄 वृषभ: आज घर पर वर्चस्व स्त्रियों का रहेगा। घर और काम का संतुलन अच्छे से किया जाएगा। बच्चों को उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा मां से प्राप्त होगी। यदि आपकी पत्नी या घर की कोई स्त्री आपके साथ व्यापार में भागीदारी है, तो उनकी सलाह से आपको फायदा मिलेगा। बच्चों से जुड़ी समस्या का मिलकर हल निकाल पाएंगे। बच्चों को उनके व्यवहार के बारे में सतर्क करना जरूरी होगा। बच्चों के साथ अधिक सख्ती से पेश न आएं।

👫 मिथुन: आज आपके परिवार से जुड़ी महत्वकांक्षा जल्दी पूरी होगी। व्यापार से जुड़ी व्यक्ति तेजी से प्रगति करेंगे। आज आपको अपने प्रति गर्व महसूस होगा। काम और व्यापार दोनों में महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट सफल रहेंगे। नया काम भी आपको मनचाहा मिलेगा। आर्थिक प्रगति से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। यात्रा का विचार आप पूर्णत्व में ला सकते हैं। काम से जुड़ी यात्रा में सफलता मिलेगी।

🦀 कर्क: आज जीवन की डोर आपको अपने हाथ में लेनी पड़ेगी। जितनी भी कठिनाइयां हो, आज आप सब कामों को अंजाम देंगे। आज आपने व्यक्तिगत और काम दोनों में प्रगति की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। काम की गति तेज होगी। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयत्न सफल होंगे। परिवार से थोड़ा आज दूरी काम की वजह से होगी। आपकी काम के प्रति लगन और मेहनत से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी।

🦁 सिंह: आज आपके काम से जुड़े उचित स्रोत उपलब्ध होंगे। परिवार को बदलाव की जरूरत है। छोटी पिकनिक या परिवार के साथ खेला कोई खेल मेल बनाए रखेगा। आपकी प्रार्थना का योग्य फल आपको प्राप्त होगा। घर के बच्चे और बुजुर्गों में खेल मेल का वातावरण रहेगा। काम की जगह भी सहकर्मियों से सहयोग मिलता रहेगा। टीमवर्क का फायदा सबको होगा।

💁‍♀ कन्या: आज आपके काम से जुड़ी बातों को और ध्यान से करने की जरूरत है। पहले लिए हुए कुछ निर्णय में बदलाव लाना होगा। अगर आपकी पढ़ाई या कोई कोर्स अधूरा रह गया है, तो उसे पूरा करने के लिए उचित समय है। भाई-बहन में प्यार रहेगा। अपने से बड़े भाई बहन से सहायता मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। जीवन की तरफ आपका नजरिया बदलने लगेगा। शाम को आनंद देने वाली घटना हो सकती है।

⚖ तुला: आज आपके जीवन को भौतिक रूप से बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। भौतिक सुख और समाधान आपके लिए आज महत्वपूर्ण होगा। घर के लिए उपयुक्त बड़ी चीज की खरीददारी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। पैसों से जुड़े व्यवहार को कायदे के दायरे में रहकर ही करें। पुरानी परेशानी का हल प्राप्त होगा। पैसों की आवक का पूरा हिसाब रखें।

🦂 वृश्चिक: आज नवविवाहित लोगों के लिए बेहतर समय है। आपको अपने परिवार से पूरा सहयोग रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग अपने जीवन साथी की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका जीवन साथी आप के लिए योग्य मार्गदर्शक होगा। चाहे बात व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हो या काम से जुड़ी हो, किसी से छुपा कर किया व्यवहार में नुकसान हो सकता है। परिवार से आर्थिक बातें ना छुपाएं।

🏹 धनु: आज आपके काम के प्रति आपकी काम के प्रति निष्ठा और आपका साहस आसान बना देंगे। वरिष्ठ से बात करते समय ध्यान से बात करें। जरूरत से ज्यादा बातों के लिए सहमति दिखाना, आपका काम भविष्य में बढ़ा सकता है। घर के प्रति भी जिम्मेदारी का पालन होगा। पिता से आर्थिक व्यवहार संबंधित मतभेद हो सकता है। आप हमेशा से ही योद्धा रहे हैं। प्रतिकूल परिस्थिति को मात देना आपको आता है। आज भी आप परिस्थिति से हार नहीं मानेंगे।

🐊 मकर: आज आपके कर्म और विचारों का संबंध और आपका काम आसान बना देगा। आज सभी काम में आनंद मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप पर रहेगा। आज बनाई हुई सारी योजनाओं को सफलता मिलेगी। आपकी वजह से आसपास भी आनंदी वातावरण बना रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आप आ सकते हैं, आपका सम्मान, रुतबा रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन शांति और समाधान कारक होगा। सभी कामों को आप उचित न्याय देंगे।

🏮 कुंभ: आज आपके प्रेम संबंध से जुड़ी उलझने आपको लक्ष्य से भटकाएगी। बेवजह की बातों में ज्यादा ना उलझें, आपका कोई भी रिश्ता आप को और मजबूत करने वाला होना चाहिए। रिश्तों की बोझ से अगर बाकी जीवन पर नकारात्मक असर हो रहा है, तो उससे दूर रहना ही बेहतर है। अस्थाई भावनाओं से प्रभावित होकर जीवन का बड़ा निर्णय ना लें। घर और काम की जगह घी का दिया जलाएं, शांति का माहौल बना रहेगा।

🐋 मीन: आज आपके व्यक्तित्व की विशेष बात है, हार ना मानना और लोगों से जुड़े रहना। यदि आप पशु मित्र हैं, तो प्राणियों से जुड़ी समस्याओं को लोगों तक पहुंचाने का काम आपके लेखन द्वारा हो सकता है। यह काम आपको आत्मिक आनंद के साथ साथ समाज में पहचान भी देगा। व्यक्तिगत जीवन में आप अपना कर्तव्य पूरी तरह से निभाएंगे। काम और मन की उलझनों को अलग रखने की कोशिश करेंगे ।आपके करीबी मित्र को आपकी सहायता की जरूरत होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…