आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 15 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 15 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपकी कला और साहित्य में रुचि ज्यादा होगी। रोज की एक सांचे में ढली जिंदगी में आज कुछ नया बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी। अगर आप लेखन में रुचि रखते हैं, तो उसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए योग्य शिक्षण का अवसर मिल सकता है। आप की हॉबी को व्यवसाय का रूप देने का प्रयास और अवसर होगा। परिवार के लोग भी प्रोत्साहित करेंगे। करीबी व्यक्ति की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे।

🐄 वृषभ: आज ज्ञान और सारे स्रोत उपलब्ध भी है। आपको और 2 दिन तक ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी अभी ली हुई मेहनत आगे का पथ सुखकर और आपके प्रति आदर भी बढ़ा सकती है। इसलिए, मेहनत से ना । आप काम और परिवार में संतुलन बना पाएंगे। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आसपास के सभीडरें, परिवार संबंधित रिश्तों में किया निवेश आपको आत्मसंतुष्टि और आत्मविश्वास भी देगा लोगों पर रहेगा।

👫 मिथुन: आज जो बीत गया है, उसके बारे में अफसोस करके कुछ हासिल नहीं होगा। वैसे ही जो आपने हासिल किया था, वह भी अभी भूतकाल है। पिछली बातें, चाहे जीत की हो या हार की, आपको उन्हीं बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना है और आगे बढ़ने के लिए आपको नए दृष्टिकोण की जरूरत है। परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय की वजह से जीवन में काफी बदलाव आना संभव है। नए काम को नई ऊर्जा और उत्साह से शुरू करें।

🦀 कर्क: आज शिक्षण संबंधित काम आपको पसंद भी है और उसमें आपको तरक्की आसानी से मिलेगी। परिवार के सदस्य आज अपनी समस्या का समाधान आपकी मदद से निकालने की कोशिश करेंगे। आज आपको अध्यात्म में आनंद मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए आज किसी से हुआ परिचय से जीवनसाथी मिलने की संभावना है। ज्ञान हासिल करना और ज्ञान बांटना दोनों कामों में सफलता मिलेगी।

🦁 सिंह: आज आर्थिक स्थिति में आई स्थिरता आपको पैसों के विषय में थोड़ा चिंतित करा सकती है। परिवार पर पैसा खर्च होगा, लेकिन यह पैसा योग्य बातों पर खर्च होगा। परिवार का सदस्य आपका आर्थिक भार बांटने की कोशिश करेगा। आपको जीवन में बदलाव की जरूरत है। आप क्या चाहते हैं और परिस्थिति किस दिशा में जा रही है, इसका अभ्यास भी जरूरी है। परिवार की जिम्मेदारी निभाने से आत्मसंतुष्टि होगी। व्यक्तिगत बातों पर भी गौर करें।

💁‍♀ कन्या: आज परिस्थिति से सामना आपको अकेले करना पड़ेगा। परिवार से जुड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। चाह कर भी आप खुद की बात नहीं मना पाएंगे। इसी बात से रिश्तों में तनाव रहेगा। आप अपने अंदर जो बदलाव चाहते हैं, उसे करने के लिए मेहनत और विचारों में बदलाव लाना जरूरी है। आप के खिलाफ बोली हुई बातों का असर आप पर गहरा हो सकता है। याद रहे किसी व्यक्ति ने आप के प्रति दर्शाया विचार आप की मूल छवि नहीं है, इसीलिए ऐसे विवादों से दूर रहें।

⚖ तुला: आज आपका पुराना खोया हुआ अवसर फिर से मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और प्रगति प्राप्त होगी। आपकी पत्नी के सहयोग से काफी सारी बातें, जो परिवार से जुड़ी है, वह सरलता से होंगी। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने अपने कार्य में प्रगति करेंगे। कोर्ट का केस आपके पक्ष में होने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा। बुजुर्गों के अच्छे कर्म का फल आपको प्राप्त होगा।

🦂 वृश्चिक: आज आपको भागीदार के व्यवसाय के लिए कोई सामने से मौका दे सकता है। ऐसे व्यवसाय में आप आर्थिक निवेश बिना किए काम को स्वीकार करें। परिवार से अलग हुए व्यक्ति फिर से परिवार के करीब आएंगे। पुराने मतभेद भूलकर एक नई शुरुआत हो सकती है। परिवार के व्यक्ति जो बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

🏹 धनु: आज संतान की प्रगति से आज विशेष आनंद प्राप्त होगा। आज आप पूरा दिन अपने पुत्र की प्रगति का आनंद लेने में व्यस्त रहेंगे। आपकी मेहनत और संयम का फल आज आपको प्राप्त होगा। व्यक्तिगत बातों के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना भी आपको आनंद दिलाएगी। सत्संग या धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। धर्मस्थल को भेंट देने की आपकी इच्छा जल्दी पूरी होगी। आज आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है, इसलिए आप क्या कामना कर रहे हैं, इस विषय में जागरूक रहें।

🐊 मकर: आज आपको मन की स्थिरता और अस्थिरता दोनों का अनुभव होगा। आप अपने निर्णय को लेकर उस पर कायम रहेंगे। फिर भी मन की स्थिरता आपको उदास बना सकती है। आज आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आसानी से हो सकता है। वाहन धीमी गति से चलाएं। काले और लाल रंग का इस्तेमाल जितना हो सके उतना टाले और महत्वपूर्ण काम को करने से पहले मेडिटेशन या ईश्वर का ध्यान करना, न भूलें।

🏮 कुंभ: आज राशि के नाम की तरह आप में सब कुछ सुरक्षित समा सकता है। आप किसी के भी सीक्रेट अपने अंदर सुरक्षित रख सकते हो, इसीलिए आपका मित्र परिवार आप से जुड़ा रहा है। दूसरों के सिगरेट के साथ-साथ अपने अंदर बहुत सारी व्यक्तिगत बातें भी रखी और यही मानसिक तनाव आप के बढ़ते वजन का कारण है। इसे अनदेखा न करें।

🐋 मीन: आज काफी दिनों के बाद आपको चैन की नींद प्राप्त होगी। काम और परिवार दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। यह बदलाव आपको राहत देगा। अभी आपका काम पूरा हुआ नहीं है, इसलिए यह छोटी जीत से आपको काम में ढील नहीं देनी चाहिए। पुराने मित्र से फिर से संबंध अच्छे बनेंगे। आपके सर्कल में आपको सम्मान प्राप्त होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…