समानता मंच रामनगर के लिए घिल्डियाल हुए अध्यक्ष…

समानता मंच रामनगर के लिए घिल्डियाल हुए अध्यक्ष…

रामनगर न्यूज अखिल भारतीय समानता मंच के प्रदेश सचिव जेo एसo बिष्ट द्वारा तहसील कार्यकारिणी रामनगर का गठन किया गया है।
तारा चन्द्र घिल्डियाल को अध्यक्ष, पीयूष चिलवाल को महासचिव, रविन्द्र चौरसिया को उपाध्यक्ष तथा मनमोहन बिष्ट को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष घिल्डियाल ने बताया कि अखिल भारतीय समानता मंच जनता व कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से एक सामाजिक संगठन है। यह मंच भारत के संविधान में प्रदत्त भारतीय नागरिकों के समानता के लिए मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। मंच का उद्देश्य सामाजिक बुराइयाँ, छुआछूत,जातिवाद आदि को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु भारतीय नागरिकों के नैतिक मूल्यों में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
घिल्डियाल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में शीघ्र ही व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी की रिपोर्ट…