हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा…

हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा…

पकड़े गए 50 लड़के और लड़कियां, मचा हड़कंप…

गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस-प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही की है।गाज़ियाबाद में एंजल मॉल में हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। इस हुक्का बार में करीब 50 लड़के और लड़कियां पकड़े गए हैं।आपको बतादें अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने हुक्का बार पर रोक लगाई है।
एसपी सिटी ने बताया कि थाना कौशांबी क्षेत्र अंतर्गत स्थित एंजेल मॉल में नो रूल्स नामक रेस्टोरेंट्स पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा छापा मारकर कार्रवाई की गई है। जहां पर अनाधिकृत रूप से अधिक संख्या में व्यक्तियों को इकट्ठा कर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से हुक्का एवं शराब परोसी जा रही थी जिस के संबंध में संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कौशाम्बी के एंजल मॉल में ‘नो रूल्स’ रेस्टोरेंट में पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गयी जिसमें पाया गया की इस रेस्टोरेंट में जो लोग थे वो लॉकडाउन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना कर रहे थे करीब 40 से 50 ज्यादा लोग उपस्थित थे और अवैध रूप से हुक्का चल रहा था और और दारु भी दी जा रही थी। जिसमें पुलिस और प्रशासन ने कार्यवाही की है,उसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।आगे की जांच जारी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…