बीजेपी मंडल महामंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

बीजेपी मंडल महामंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

मोहनलालगंज मोहनलालगंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अपनी सरकार के अधिकारियों के काम से ना खुश दिखाई दे रहे हैं। जहां एक ओर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद लोगों को यह विश्वास था कि आम जनता की बातें आसानी से अधिकारी सुनेंगे वही इसके विपरीत कार्य हो रहा है जहां जिम्मेदार अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की ही बातों को अनसुनी कर देते हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र का है जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव प्रधान व तहसीलदार की मिलीभगत के चलते हैं मानकों के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो अधिकारियों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान एवं तहसीलदार की मिलीभगत के कारण विकास कार्यों में मानक के विपरीत जाकर कार्य कर रहे हैं यदि इस तरह के कार्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सही कार्य करने के लिए कहा जाता है तो उनका उत्पीड़न एवं उनकी बातों को अनसुनी करके टाल दिया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन में यह भी बताया कि अगर उनकी बातों को तय समय सीमा में नहीं माना गया तो वह सरकार के प्रति धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। वही जब इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए खंड विकास अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना तक उचित नहीं समझा।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…