*लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार…..*

*लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार…..*

*48 घंटे में एक और पीड़िता हुई दुष्कर्म की शिकार*

*लखनऊ/मथुरा।* वृंदावन कोतवाली इलाके में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती के साथ वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में 3 नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 48 घंटे के अंतराल में रेप का यह दूसरा मामला वृंदावन कोतवाली इलाके में सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक लड़की मथुरा की रहने वाली है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वो हाईवे स्थित भरतपुर मोड़ पर खड़ी हुई थी, तभी कार सवार तीन लड़कों ने उसे लिफ्ट दी और वृंदावन ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
*गेस्ट हाउस में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप. . . . .*
सुबह के समय आरोपियों द्वारा उसे छोड़े जाने के बाद उसने शोर मचाया जिस पर गेस्ट हाउस और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। पीड़िता ने आप-बीती लोगों को बताई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस कहना है पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ (सदर) रमेश तिवारी के अनुसार पीड़िता ने 376 की तहरीर दी है, जिसमें पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*