आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 28 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 28 अगस्त 2020…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए खुद का कुछ काम शुरू करने का हो सकता है। अगर आपमें कोई विशेष कला का ज्ञान है या आप अपनी किसी खूबी को करियर के रूप में आगे ले जाना चाहते हैं तो उसके लिए प्लानिंग करने का समय है। आपको अपने लिए फिर से नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। अपनी कोशिशें जारी रखें।

🐄 वृष: आज का दिन आपके लिए कई तरह के साधनों की उपलब्धता दिलाने वाला होगा। कुछ समस्याएं जो आपके लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थीं, उनमें से कुछ का आज समाधान भी हो सकता है। आज आपको अपने विचारों को कर्मों में तब्दील करना होगा। आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से या बोलने के तरीके से कोई आहत ना हो।

👫 मिथुन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जो आप करना या पाना चाह रहे थे, वो आज आपको सुलभ हो जाएगा। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ सकारात्मक मिल जाएगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

🦀 कर्क: आज आप सफलता के साथ आगे बढ़ने वाली स्थितियों में रह सकते हैं। कुछ कामों में आपको बहुत बेहतरीन सफलताएं मिल सकती हैं। मनचाहे परिणाम आपको उत्साहित करेंगे। इस समय आपका पूरा फोकस अपने पक्ष की परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का रह सकता हैं। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।

🦁 सिंह: आज के दिन आपको परिस्थितियों से लड़ना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करें, सलाह भी दें लेकिन किसी भी स्थिति तो इस स्तर पर ना आने दें, जिसमें आपका अपना नुकसान होने लगे। अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे टालने में ही भलाई है।

💁‍♀ कन्या: आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन से भरा और निर्णय लेने में गलतियों वाला हो सकता है। आप काम के भारी दबाव में रह सकते हैं। आपके लिए दिन काफी तनावपूर्ण रह सकता है। इस मामले में आपको खुद कोई फैसला लेने की बजाय किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। आपको साहस का फल मिलेगा।

⚖ तुला: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। प्रोफेशनल मामलों में दिन आपके लिए ज्यादा बुरा नहीं है। दिन खत्म होने तक आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं या नुकसान को रिकवर कर सकते हैं। लेकिन, आपको निजी जीवन में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। कोई पुराना रिश्ता आज खत्म भी हो सकता है।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का है। आप अपनी एकाग्रता से कई रुके हुए कामों को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।

🏹 धनु: आज आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।

🐊 मकर: आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो सकती है। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

🏮 कुम्भ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

🐋 मीन: आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…