सिपाही की पार्टी में चली गोली , दरोगा हुआ घायल…

सिपाही की पार्टी में चली गोली , दरोगा हुआ घायल…

बरेली/उत्तर प्रदेश हर्ष फायरिंग पर सरकार ने पूरी तरह रोक लगाया हुआ है लेकिन उसके बावजूद भी लोग पार्टी में हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे है। यूपी के बरेली में एक ऐसा ही प्रकरण आया है जिसमे यूपी पुलिस के सिपाही की बर्थडे पार्टी में दारोगा को शामिल होना महंगा पड़ गया। पार्टी में गोली चलने से दारोगा घायल हो गया। दारोगा को जल्दी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के युगवीणा पैलेस का है दरअसल, यहां एक सिपाही की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी पार्टी में कैंट थाने में एसआई संजय सिंह भी आये हुए थे। पार्टी में जमकर मौज मस्ती चल ही रही थी कि अचानक फायरिंग की एक आवाज से सबकुछ रूक गया। दरोगा संजय सिंह को उन्हीं की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई। दारोगा के साथी पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि निजी पार्टी के दौरान दारोगा गोली लगने से घायल हुए है उनके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…