*अवैध वसूली कर रहे दो फर्जी दरोगा पुलिस के हत्थे चढ़े…..*

*अवैध वसूली कर रहे दो फर्जी दरोगा पुलिस के हत्थे चढ़े…..*

*जालसाजों के पास से कार भी बरामद, दोनों को भेजा गया जेल*

*”हिंद वतन” बहराइच।* फर्जी दरोगा बन कर थाना पयागपुर क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फर्जी पुलिसवालों की गिरफ्तारी में थाना पयागपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शशि कुमार राणा, हेड कांस्टेबल प्रभु नाथ तिवारी कांस्टेबल करुणेश शुक्ला एवं विवेक कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई। चौकी खुटेहना क्षेत्र में मोहनपुर माफी मोड़ पर जब पुलिस गश्त में थी तभी फर्जी दरोगा बन कर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के कब्जे से एक कार (यूपी 40 एए/4445) भी बरामद हुई है।
पकड़े गए शोभा पुरवा रायपुर राजा, बहराइच निवासी प्रवीण मिश्रा एवं ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी श्याम पांडेय के विरुद्ध आईपीसी की धारा 170/171 एवं 327 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। दोनों जालसाजों के अपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
*पत्रकार अरुण विक्रांत की रिपोर्ट, , ,*