न्याय के लिए सरदार पटेल युवा वाहिनी अडिग, डीएम आवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन…

न्याय के लिए सरदार पटेल युवा वाहिनी अडिग, डीएम आवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन…

फर्रुखाबाद। नगर के अल्लाहनगर बढ़पुर में दबंग बिना नक्शा पास कराये अवैध तरीके से निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पिछले महीने नगर मजिस्टेªट ने स्थगनादेश दिया था और मामले का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है फिर भी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित ने सक्षम अधिकारियों से निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
बताते चलें कि नबावगंज के गांव दुनाया निवासी प्रतिभा यादव पत्नी मनोज कुमार अल्लाहनगर बढ़पुर स्थित विवादित स्थल पर निर्माण कार्य करा रही हैं। जिस पर श्रीमती कुसमा कटियार पत्नी प्रदीप कुमार कटियार निवासी विकास नगर बढ़पुर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। नगर मजिस्टेªट ने इस आपत्ति पर कुसमा देवी कटियार को राहत देते हुए उल्लेख किया था कि इस निर्माण वाले विवादित स्थान पर सिविल न्यायालय में वाद संख्या 90/2019 कुसमा देवी कटियार बनाम राजीव कुमार मिश्रा आदि विचाराधीन है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए स्थान विवादित प्रतीत हो रहा है इसलिए मुकदमे की सुनवाइ के दौरान यथास्थिति कायम रखने का आदेश देते हुए निर्माण रोकने की बात नगर मजिस्टेªट ने कही थी लेकिन नगर मजिस्टेªट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतिभा यादव आदि अवैध तरीके से निर्माण कराने में जुटे हुए हैं

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…