सावधान! अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक…

सावधान! अगले महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक…

देख लीजिए लिस्ट वरना हो सकती है परेशानी…

अगस्त का महीना कल से चालू हो रहा है। होली के बाद अगस्त महीने से ही त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों की भी दोबारा शुरुआत हो जाती है।अगस्त में कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टी है,ऐसे में ये जरूरी है कि आप पहले से ही इन छुट्टियों की लिस्ट देख लें ताकि इस दौरान आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम न रुक जाए।

अगस्त महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे,इनमें रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल है।बैंकों के कामकाज निपटाने के लिए पहले ही आप ये तारीख नोट करके रख लें,हालांकि,यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग- अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं।छुट्टियों वाले राज्य को छोड़कर बाकी जगह बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।

छुट्टी से होगी महीने की शुरुआत

अगस्त महीने की शुरुआत शनिवार से हो रही है,इस दिन ईद उल अज़हा की छुट्टी है।वहीं,महीने का अंत भी छुट्टी से होगा। 31 अगस्त को पड़ रहे ओणम त्योहार पर कुछ राज्य में छुट्टी होगी।

देखिए छुट्टियों की लिस्ट

1 अगस्त- बकरीद
2 अगस्त- रविवार
3 अगस्त- रक्षा बंधन
8 अगस्त- दूसरा शनिवार
9 अगस्त- रविवार
11 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
12 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
13 अगस्त- इम्फाल पेट्रियोट डे
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त- रविवार
20 अगस्त- श्रीमंत संकरादेव
21 अगस्त- हरितालिका तीज
22 अगस्त- गणेश चतुर्थी, चौथा शनिवार
23 अगस्त- रविवार
29 अगस्त- कर्मा पूजा
31 अगस्त- इंद्रयात्रा और तिरुओणम।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…