*लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 297 पाॅजिटिव….*

*लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 297 पाॅजिटिव….*

*कैसरबाग, पारा की दो महिलाओं व आलमनगर निवासी व्यक्ति की मौत: लखनऊ में अब तक*
*72 लोगों की मृत्यु*

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर लगातार जारी है, कल 307 पाॅजिटिव मिले थे, तो आज भी 297 पाॅजिटिव मिले हैं। राजधानी में पिछले एक हफ्ते से कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के मिलने का आंकड़ा रोजाना 200+ बना हुआ है। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती लखनऊ की 2 महिलाओं व एक पुरुष तथा गोरखपुर के एक व्यक्ति की मृत्यु होने से कोरोना से लखनऊ में होने वाली मौतों की संख्या 72 हो गई है। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,712 नए केस मिले हैं और 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती लखनऊ के कैसरबाग की 57 वर्षीय महिला की आज दिन में मृत्यु हो गई। उन्हे कल रात भर्ती कराया गया था। पारा रोड स्थित सागर विहार कालोनी निवासी 63 वर्षीय महिला की भी आज सुबह मृत्यु हो गई, उन्हे 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। जबकि आलमनगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की आज शाम मृत्यु हो गई, उन्हे कल शाम भर्ती कराया गया था। वहीं गोरखपुर के सिरसिया निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की भी आज मृत्यु हो गई। इस मरीज को गोरखपुर से लाकर परिजनों ने कल सुबह भर्ती कराया था।
*लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की नई पहल….*
इस बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा नई पहल शुरु की गई है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के समस्त थानों के अंतर्गत पीआरबी, थाने की द्वितीय मोबाइल, ई-रिक्शा, पी ए सिस्टम के माध्यम से कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार।
बृहद कंटेनमेंट जोन थाना आशियाना, इंदिरा नगर, गाजीपुर, सरोजनी नगर, के अलावा थाना कैसरबाग, चौक जैसे क्षेत्रों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिया जा रहा है विशेष ध्यान।
*संवाददाता मोहम्मद नूर की रिपोर्ट, , ,*