पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध पिस्टल मय 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस 01 मोटर साइकिल बरामद…

पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध पिस्टल मय 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस 01 मोटर साइकिल बरामद…

लखनऊ 23 जुलाई। जनपद मेरठ/थाना परतापुर दिनांक 23.07.2020 को थाना परतापुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ब्रहमपुरी क्षेत्रान्तर्गत नूर नगर में चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी शमशाद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना परतापुर में हुयी दोहरी हत्या की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं 454/2020 धारा 302/204/120बी/34 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना परतापुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शमशाद निवासी बागवाली कालोनी भूडबराल थाना परतापुर जनपद मेरठ।
बरामदगी
1. 01 अवैध पिस्टल मय 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस
2. 01 मोटर साइकिल

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…