आज की सबसे बड़ी खबर…मैं विकास दुबे कानपुर वाला….. चिल्लाकर विकास ने उज्जैन में अपने को कराया गिरफ्तार…..

आज की सबसे बड़ी खबर…

  उज्जैन में “गिरफ्तारी” के बाद पुलिस की हिरासत में विकास दुबे 👆                                                    मंदिर से शान से बाहर आता हुआ विकास दुबे 👆

मैं विकास दुबे कानपुर वाला….. चिल्लाकर विकास ने उज्जैन में अपने को कराया गिरफ्तार…..

दर्शन करने के लिए जाता हुआ विकास “गिरफ्तारी” से पहले 👆

विकास को सबसे पहले पहचानने का दावा करने वाला गार्ड 👆

पांच लाख का इनामी आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी को मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने “दबोचा”…

विकास दुबे को ले जाती हुई उज्जैन पुलिस 👆

ज्जैन के थाना महाकाल से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया 👆

विकास के दो साथी इटावा व कानपुर में मुठभेड़ में मारे गए: यूपी एसटीएफ उज्जैन के लिए रवाना…

कानपुर में मुठभेड़ में मारा गया प्रभात मिश्रा 👆

                                        इटावा में मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी एवं बरामद बंदूक 👆                                            एसएसपी इटावा मुठभेड़ की जानकारी देते हुए 👆

योगी आदित्यनाथ-शिवराज सिंह की हुई फोन पर बात: एमपी के गृह मंत्री ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की…

  एमपी के गृह मंत्री ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्टि की 👆

लखनऊ/उज्जैन/कानपुर/इटावा। कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी पांच लाख के इनामी विकास दुबे को नाटकीय ढंग से मध्य प्रदेश के उज्जैन से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे दर्शन करने गया था, उसने वहां चिल्लाकर कहा मैं “विकास दुबे कानपुर वाला…..” इसके बाद उसे मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया तो उसने उनसे हाथापाई करने की भी कोशिश की। वहां ड्युटी में लगे उज्जैन पुलिस के जवानों को मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सौंप दिया जो उसे एक गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान पर लेकर चले गए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उज्जैन पुलिस को बधाई दी है।
यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज राज सिंह से बात की है। उधर उज्जैन में विकास दुबे की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के रिश्तेदारों ने कहा है कि ये गिरफ्तारी है या उसे “जीवनदान” देकर शहीद पुलिसकर्मियों का मजाक उड़ाया गया है। विपक्ष ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
50 हजार का इनामी प्रवीण इटावा में मारा गया…..
उधर इससे पहले विकास के दो और साथियों प्रभात मिश्रा एवं रणवीर उर्फ बब्बन को आज सुबह पुलिस ने इटावा एवं कानपुर में हुई अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया। पहली मुठभेड़ सुबह लगभग 3 बजे इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल 1जेडए/ 3602) को लूट ली है। इस लूट की सूचना कंट्रोल रूम से प्रसारित होते पूरे जिले में घेराबंदी कर दी गई। पुलिस जब सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कचौरा घाट रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी उसकी बदमाशों के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई, बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की शिनाख्त विकास दुबे के साथी 50 हजार के इनामी प्रवीण उर्फ बउअन दुबे के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से 1 पिस्टल व 1 दुनाली बंदूक 12 बोर एवं भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
विकास का करीबी प्रभात कानपुर में मारा गया…..
विकास दुबे के दूसरे करीबी साथी प्रभात मिश्रा को आज सुबह कानपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया। प्रभात मिश्रा, जिसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जा रहा था तो पनकी थाना क्षेत्र के भौती बाईपास के पास पुलिस की गाड़ी के पंचर हो जाने के बाद इसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने इसके द्वारा फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग में इसे मार गिराया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। (9 जुलाई 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,
(साथ में इटावा से नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट)