जगह जगह वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस… 

जगह जगह वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस… 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंवला वन विभाग इफ्को में आलमपुर ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, आंवला नगर मंत्री दीपक भारद्वाज, वन विभाग के अधिकारी विनोद शर्मा, राजेश शर्मा व समस्त कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जो भी घटित हुआ है उसने हमें याद दिलाया है कि हमारे आसपास के वातावरण में जो संतुलन बना हुआ है वो बहुत ही नाजुक है। एक छोटी से गलती इस संतुलन को बिगाड़ सकती है। बीते कुछ महीनों में बरेली के लोगों ने एक साथ मिलकर कोरोना से जंग की है और हजारों जिंदगियां बचाई है। ये काम बहुत मुश्किल है और कई लोगों ने इसके लिए बड़े त्याग किए हैं।लेकिन हम जीतेंगे और कोरोना महामारी को हरायेंगे।साथ ही आंवला रेंज के वनविभाग अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि पृथ्वी के वातावरण की रक्षा करना एक मुश्किल कार्य है।जिसे अकेले नहीं किया जा सकता इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना सहयोग प्रदान करना होगा।मैं सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।आइए हम सब साथ मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जहां साफ पानी, शुद्ध हवा और स्वस्थ लोग हों।
आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत हररामपुर में भी समाजसेवी पं.सूर्य प्रकाश शर्मा ने वृक्षारोपण किया और कहा कि मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है। आजकल नगरों तथा महानगरों में छोटे-बड़े उद्योग–धंधों की बाढ़ से आती जा रही है। इनसे धुआं तरह-तरह के विषैली गैसें आदि निकलकर वायुमंडल में फेल कर हमारे पर्यावरण में भर जाती है। पेड़ पौधे इन विषैली गैसों को वायुमंडल में फैलने से रोक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकते हैं। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए।

पत्रकार इमरान खान(अरशद पठान) की रिपोर्ट…