धोखा: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे युवक-युवती…

धोखा: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे युवक-युवती…

बेटी पैदा हुई तो भाग निकला प्रेमी…

जुन सोमवार 29-6-2020 जनपद लखीमपुर खीरी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को प्रेमी ने धोखा दे दिया। वह गर्भवती हो गई तो उसे शादी का झांसा देता रहा। युवती ने पुत्री को जन्म दिया तो प्रेमी उसे लावारिश छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जनपद के मोहम्मदी-खीरी में युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व मोहम्मदी कस्बा की कांशीराम कालोनी निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई और प्यार परवान चढ़ गया। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर अपने साथ मोहम्मदी लाकर रखने लगा और शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाकर पीड़िता को गर्भवती कर दिया और दो बार जबरन गर्भपात करा दिया। इस बार पीड़िता ने निकाह की बात कही जिसे टाल गया।

इसी बीच पांच जून 2020 को पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया। जिससे वह खासा नाराज हो गया और लावारिस छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने फोन पर बात की तो उसने कहा कि हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। पीड़िता अपनी बच्ची के साथ भूखा रहकर जीवन गुजारने को विवश है। परेशान होकर निरीक्षक संजय त्यागी से घटना की आपबीती बताई। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इंस्पेक्टर संजय त्यागी का कहना है कि महिला का कथित प्रेमी प्राइवेट बस का चालक है। सिसैया बहराइच मार्ग पर बस चलाता है। वहीं इसकी मुलाकात इस महिला से हुई है। महिला की ससुराल ग्राम गुटिया मिहीपुरवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच बताई गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…