नकली नोट बनाने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 02 लाख 60 हजार रू0 के नकली नोट (500 रू0,200रू0,100रू0) भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित नकली नोट, 01 मल्टी फंक्शन कलर प्रिन्टर एचपी व नकली नोट बनाने के उपकरण आदि बरामद…

जनपद मेरठ/थाना खरखौदा दिनांक 27.06.2020 को थाना खरखौदा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम कैली फ्लाई ओवर के पास से नकली नोट संचालित करते दो अभियुक्तों 1-प्रशान्त उर्फ विराट 2-अशोक उर्फ बिट्टू 3-राजू उर्फ रियाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 लाख 60 हजार रू0 के नकली नोट (500 रू0,200रू0,100रू0)
भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित नकली नोट, 01 मल्टी फंक्शन कलर प्रिन्टर एचपी व नकली नोट बनाने के उपकरण आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो नकली नोटों का व्यापार करते है। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि रंगीन कलर प्रिन्टर असली नोटो से कलर प्रिन्ट तैयार कर डाई के द्वारा हरे रंग की चमकीली सेलो टेप को बड़ी बारीकी व सफाई से कटर कंैची के द्वारा चिपकाकर हुबहू 500 रू0, 200 रू0 व 100 रू0 के नकली नोट तैयार कर दुकानों आदि से सामानों की खरीददारी करते है।
इस संबंध में थाना खरखौदा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-प्रशान्त उर्फ विराट निवासी पुदिया गांव थाना मदिलगम जिला त्रिचूर राज्य केरल हापता म0नं0 954 गंगा टावर थाना कविनगर गाजियाबाद।
2-अशोक उर्फ बिट्टू निवासी इन्द्रापुरी कस्बा व थाना निवाड़ी गाजियाबाद।
3-राजू उर्फ रियाज निवासी पुदिया गांव थाना मदिलगम जिला त्रिचूर राज्य केरल हापता म0नं0 954 गंगा टावर थाना कविनगर गाजियाबाद।
बरामदगी
1-02 लाख 60 हजार रू0 के नकली नोट (500 रू0,200रू0,100रू0)
2-भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित नकली नोट।
3-01 मल्टी फंक्शन कलर प्रिन्टर एचपी व नकली नोट बनाने के उपकरण आदि।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…