कोविड-19 सहायता हेतु सुधांशु सिंह तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी को भेंट की धनराशि चेक…

कोविड-19 सहायता हेतु सुधांशु सिंह तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी को भेंट की धनराशि चेक…

वही जिलाध्यक्ष द्वारा पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का किया सम्मान…

मोहनलालगंज/लखनऊ: देश में फैल रहे कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। कोरोना को रोकने में लगातार कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स का भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोघी ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज के मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला महामंत्री अंजनी शुक्ला, मण्डल मंत्री सुशील सिंह, दिलीप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सोनू शुक्ला, मण्डल महामंत्री राम लखन लोधी मीडिया प्रभारी महेश कुमार शुक्ला रमेश अवस्थी दुर्गेश मिश्रा रूद्र प्रताप सिंह समाजसेवी प्रदीप सिंह भी मौजूद रहें। कार्यक्रम के अनुसार पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोघी ने मोहनलालगंज चौराहे स्थित पुलिस चौकी पर प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट वितरित करके उपनिरीक्षक एच डी शुक्ला उप निरीक्षक कीर्ति सिंह उप निरीक्षक बलवीर सिंह उप निरीक्षक राजेंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मियों को जरूरतमंद लोगों को देने के लिए राशन दिया और फिर मोहनलालगंज के सिसेंडी गाँव में पहुँचकर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी, महामंत्री राजेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री हिमांशु सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी, महासचिव अवनीश कृष्ण कुमार सिंह सतगुरु प्रसाद, अजय अवस्थी पंकज दि्वेदी अभिलाष दीक्षित रोहित दीक्षित पर पुष्पवर्षा कर, उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही सभी सम्मानित पत्रकारों को मास्क और सैंनिटाईजर भेंट किया। इसके बाद मण्डल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने पीएम केयर्स फंड में कार्यकर्ताओं द्वारा जमा की गई एक लाख छः हजार तीन सौ छप्पन की धनराशि का चेक जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोघी को सौंपा।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…