कांग्रेस अध्यक्ष ने औरैया घटना में घायल मरीजों का जाना हाल…

कांग्रेस अध्यक्ष ने औरैया घटना में घायल मरीजों का जाना हाल…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: कानपुर हाईवे रोड पर औरैया जनपद में हुए सड़क हादसे मैं घायल 26 मजदूर आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर किया गया। घायल मजदूरों का हालचाल लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव अपनी टीम के साथ सैफई पहुंचे वहां जाकर घायल मजदूरों का हालचाल लिया वहां उपस्थित कानपुर मंडल के कमिश्नर व जिलाधिकारी सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों व पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारियों से बैठकर बातचीत की और घायल मजदूरों के बारे में जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घायल मजदूरों को विशेष इलाज देने की व्यवस्था की जाए किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए घायलों का हर प्रकार से ख्याल रखा जाए। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष मो. राशिद, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक यादव, चंद्रशेखर यादव मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…