मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुना, मध्य प्रदेश  में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुना, मध्य प्रदेश  में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया…

लखनऊ 14 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुना, मध्य प्रदेश  में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारीयों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…