फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका…

फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: चकरनगर आज भोर सुबह नीम के पेड़ पर एक नव युवक का शव लटकता देखकर ग्रामीणों सहित स्वजनों में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर हत्या या आत्महत्या जांच का विषय बताया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जोर निवासी आशुतोष तिवारी (18) पुत्र जयप्रकाश तिवारी का शव भोर सुबह घर के पीछे पड़ोस के एक नीम के पेड़ पर गमछा से लटकता देखा गया, तो ग्रामीणों सहित स्वजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह तथा फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की। तदोपरांत शव को फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया। मृतक के पिता जयप्रकाश ने गांव के ही कुछ ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनके पुत्र का रास्ता रोकते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। क्यों कि आशुतोष द्वारा मनरेगा के कार्य का विरोध किया गया था। जिसके चलते दो दिन पूर्व पुत्र के द्वारा संबंधित थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। वहीं ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उपरोक्त समूचे मामले में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष को फसाने के लिए कुछ ग्रामीणों द्वारा शड्यंत्र के तहत पहले मुकदमा लिखवाया गया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि मृतक के द्वारा पहले एक मुकदमा लिखाया गया था। जिसमें आरोपित भागे हुए हैं। आशुतोष ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाई है। स्वजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय है।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…