जिलाधिकारी बहराइच शम्भू कुमार व पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा…

जिलाधिकारी बहराइच शम्भू कुमार व पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा…

स्क्रिनिंग केम्पों व निगरानी समिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए…

बहराइच 12 मई। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने बुद्धा पब्लिक स्कूल, चैधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर व स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में स्थापित स्क्रीनिंग कैम्पों का निरीक्षण कर अन्य राज्यों से आने वाले कामगारों व श्रमिकों की स्क्रीनिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नामित नोडल अधिकारियों व सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक व प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई.ए.एस. सूरज पटेल, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, कैसरगंज के बाबू राम व सदर के राम चन्द्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे व कैसरगंज के डाॅ. जे.बी. यादव, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता-कैलाश नाथ राना की रिपोर्ट…