उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में सोमवार,4 मई को “ट्रेडर्स वेबिनार”आयोजित…

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में सोमवार,4 मई को “ट्रेडर्स वेबिनार”आयोजित…

व्यापारी “ट्रेडर्स वेबिनार ” में वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों एवं भविष्य में व्यापार मे आने वाली व्यापारिक समस्याओं, चुनौतियों, निदान एवं सुझाव के मुद्दे चर्चा करेंगे…

व्यापारियों की समस्याओं को संकलित कर शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा कर समाधान का प्रयास करेगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता…

मुख्य वक्ता के रूप में “ट्रेडर्स वेबिनार”को संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता संबोधित करेंगे…

लखनऊ/उत्तर प्रदेश:-कोविड 19 के चलते उत्पन्न हुई परिस्थितियों के अनुसार समय के साथ चलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार, 4 मई को अपराहन 3 बजे से 4.45 बजे तक राजधानी के व्यापारियों के लिए” ट्रेडर्स वेबिनार ” का आयोजन किया है, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं जनता को सभी प्रकार की वस्तुओं की आपूर्ति में व्यापारी समाज की मुख्य भूमिका रहती है अतः व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान की चिंता करना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कोविड19 के चलते देश एवं प्रदेश के व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां आ गई हैं जिसका समय रहते समाधान होना अति आवश्यक है क्योंकि व्यापारी ही अर्थव्यवस्था को पुन:मजबूत करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा
संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया “ट्रेडर्स वेबिनार” मे राजधानी की विभिन्न बाजारोे के व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे तथा व्यापारिक समस्याओं पर विचार करेंगे ,संगठन महामंत्री विजय कनोजिया ने बताया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य मुक्ता के रूप में “ट्रेडर्स वेबिनार” को संबोधित करेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…