मीडिया कर्मियों को मास्क, सेनटाइजर देकर किया सम्मानित…

मीडिया कर्मियों को मास्क, सेनटाइजर देकर किया सम्मानित…

इटावा- लखना कोरोना संक्रमण के लाॅकडाउन में आमजनमानस की जनसमस्याओं व सरकार के दिशा निर्देशों को जन जन तक पहुंचाने वाले मीडिया के कोरोना योद्धाओं का व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में माल्यार्पण करके व संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सेनेटाईजर व साबुन डिटोल को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सम्मानित किया।
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के चलते लाॅकडाउन में शासन की नियम निर्देशों व आम जनमानस की जनसमस्याओं को समाचार पत्रों के माध्यम से जिले के अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करने वाले कोरोना योद्धाओं मनोज तिवारी, गोपाल त्रिपाठी, दिनेश यादव, देवेश शर्मा, कौशलेन्द्र त्रिपाठी का युवा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, उपाध्यक्ष शिवकुमार चौहान, शिवभूषण सिंह, आलोक वर्मा, संजय महेश्वरी, लकी किशोर पोरवाल, उमेन्द्र सिंह, दिलीप प्रधान ने फूल माला पहनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क सेनेटाईजर, डिटोल साबुन, डिटोल, सेवलोन की किट देकर सम्मानित किया।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…