संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला…

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला…

दहेज की मांग ना पूरी होने पर पिता ने लगाया मार डालने का आरोप…

मोहनलालगंज लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कीर्ति खेड़ा मजरा कनकहा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने दहेज की मांग ना पूरी होने पर लड़की को मार कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया
लड़की के पिता श्रवण कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 8 माह पूर्व उसकी लड़की ने कीर्ति खेड़ा निवासी सूरज पुत्र सनेही से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपए की मांग की थी कहा था कि अगर पैसे लेकर आओगी तभी घर में रखेंगे । लड़की के पिता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 तारीख की रात को उसकी पुत्री बीनू मर चुकी थी लेकिन उसकी सूचना ससुराल वालों ने उन्हें नहीं दी गांव के लोगों ने उक्त घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसे पूर्ण विश्वास है कि उसकी लड़की को मार कर फंदे से लटकाया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस से तहरीर देकर के सूरज पुत्र सनेही पर उचित कार्यवाही करने के लिए तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…