पुत्र ने पिता मुन्नीलाल व वादिनी (माॅ) को राड से मारकर घायल कर दिया…

पुत्र ने पिता मुन्नीलाल व वादिनी (माॅ) को राड से मारकर घायल कर दिया…
जनपद झांसी/थाना कोतवाली वादिनी श्रीमती उर्मिला सोनी पत्नी मुन्नी लाल निवासी दरीगरान खटकैयाना थाना कोतवाली पर सूचना दिया कि दिनांक 16.04.2020 को उनका पुत्र राजकुमार जो पैसे के लिये आये दिन अपने पिता व वादिनी से झगड़ा करता था, द्वारा पैसा मांगने के विवाद पर अपने पिता मुन्नीलाल व वादिनी (माॅ) को राड से मारकर घायल कर दिया। दोनो लोगों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल भेजा गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 116/2020 धारा 323/504/506 भादवि का अभियोग बनाम राजकुमार पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी।
दिनांक 20.04.2020 को घायल मुन्नीलाल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 304 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। आज दिनांक 21.04.2020 को नामजद अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,