नोवेल कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए जहां पुलिस दिन रात एक कर रही है। वहीं जनता लाॅक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही…

नोवेल कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए जहां पुलिस दिन रात एक कर रही है। वहीं जनता लाॅक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही…

फर्रूखाबाद। नोवेल कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए जहां पुलिस दिन रात एक कर रही है। वहीं जनता लाॅक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है। सडको पर घूमने वाली महिलाओं को आज महिला पुलिस कर्मियों ने जमकर फटकार। इतना ही नहीं वेवजह घूमने वाली महिलाओं को घरों मंे रहने की सख्त चेतावनी दी है।
बतातें चले कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार मिश्र ने पुलिस के जवान तैनात किए है। जो कि लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपट रहे है। वहीं महिलाओं के अंदर पुलिस का डर नहीं दिख रहा है। जिस पर झुण्ड बनाकर महिलाएं आज लालगेट से गुजर रही थी। वहीं तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोक लिया और जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं महिलाओं को मास्क लगाने की हिदायत देते हुए घरों में रहने की चेतावनी दी है

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…