पुलिस ने लोगों को मास्क लगाने की दी हिदायत…

पुलिस ने लोगों को मास्क लगाने की दी हिदायत…

इटावा– लॉकडाउन के 26वें दिन आज पुलिस ने शहर के चौराहों पर मास्क छेड़ो अभियान चलाया। इस दौरान आने जाने वाले राहगीर बिना मास्क के दुकानों पर सामान खरीद रहे व किसी काम से जा रहे लोग मास्क नहीं लगाये थे उन्हें रोका और मास्क लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए अगली बार निकले तो कार्रवाई की जा सकती है। यह अभियान शास्त्री चौराहे पर रेलवे रोड चौकी इंचार्ज नीतेन्द्र वशिष्ठ, एसडी फील्ड धर्मेन्द्र कुमार व कोतवाली एसआई यशोदा रानी ने चलाया। इस दौरान सभी हमराही मौजूद रहे।
इसी क्रम में लखना में कोरोना संक्रमण के चलते लाॅकडाउन में केन्द्र व प्रदेश सरकार के सख्त आदेश के बाबजूद भी किसी सरकारी संस्था द्वारा किसी भी तरह की गरीब बेसहारा असहायों की कोई सरकारी मदद तक नहीं की जा रही है। न ही सरकारी किचन कम्युनिटी चलाई जा रही है। जिसके चलते 250 लोगों की स्थित नाजुक बनी हुई है। जिला मुख्यालय भरथना नगर पालिका, इकदिल, बकेवर नगर पंचायत में सरकारी स्तर पर किचन कम्युनिटी चलाकर गरीबों को खाना खिलाया जा रहा है। प्रथम लाॅकडाउन में समाजसेवियों के द्वारा खाद्यान्न वितरण किया गया था। द्वितीय लाॅकडाउन में न तो कस्बा में कोई समाजसेवी खाद्यान्न वितरण करवा रहा है। अ न ही कोई किचन कम्युनिटी चलाने की जहमत उठा रहा है। जबकि इससे पूर्व कस्बा के व्यापारी शिवकुमार चौहान, संतोष चौहान, संजय महेश्वरी, धनंजय सिंह, शीटू यादव जैसे तमाम अन्य सभासदों व समाजसेवियों व व्यापारियों के द्वारा किचन कम्युनिटी चलबाकर असहायों व गरीबों को समूचे कस्बा में पेट भरा गया था। प्रत्येक वार्ड में नगर पंचायत ईओ देवेन्द्र सिंह व सर्राफा व्यवसायी सोनू वर्मा व प्रमोद कुशवाहा ने खाद्यान्न वितरण किया गया था। इसके बाद चेयरमैन डा. समीर प्रकाश त्रिपाठी, समाजसेवी सौरभ त्रिपाठी ने लोगों को अपने निजी स्तर से खाद्यान्न वितरण किया था। राज ऋषभशंकर शुक्ला ने भी कुछ दिनों लंच पैकिट कुछ लोगों को वितरण किए जा चुके हैं। इसके बाद जब से द्वितीय लाॅकडाउन प्रारंभ हुआ तब से लेकर आज तक कोई किचन कम्युनिटी व कोई समाजसेवी रसद सामग्री बांटता नजर नहीं आ रहा है।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…