पुलिस प्रशासन का फूलों से किया गया सम्मान एसडीएम पल्लवी मिश्रा भी मौजूद…

पुलिस प्रशासन का फूलों से किया गया सम्मान एसडीएम पल्लवी मिश्रा भी मौजूद…

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन सहित पत्रकार अजय अवस्थी को अंग वस्त्र देकर किया सम्मान…

मोहनलालगंज/लखनऊ: पूरे देश भर में कोरोना योद्धाओं को सम्मनित करने का कार्य किया जा रहा है वही मोहनलालगंज में भी यह नज़ारा लगातार देखने को मिल रहा है अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे लोग चाहे वह डॉक्टर हो या पुलिस हो या पत्रकार हो इन तीनो लोगों का अहम रोल है इन दिनों लगातार पुलिस ड्यूटी कर रही है डॉक्टर इलाज कर रहे हैं और पत्रकार कवरेज़ कर रहे हैं ताकि आप सभी को सही जानकारी मिल पाए। ऐसे लोगों को मोहनलालगंज भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता के द्वारा शनिवार को पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अजय अवस्थी जी को उनके मेडिकल स्टोर शॉप पर जाकर उनका सम्मान वस्त्र भेंट कर फूल मालाओं से किया गया। और वही मोहनलालगंज क़स्बे में बैंड बजाओ के साथ पुलिस और डॉक्टरों का भी सम्मान किया गया। पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अजय अवस्थी ने सम्मान मिलने पर आदित्य गुप्ता का धन्यवाद किया। इस मौके पर सम्मानित किए गए लोगों में उपजिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा के साथ एसीपी संजीव कुमार सिन्हा सहित कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…