*लाॅकडाउन तोड़कर हजारों लोग सड़कों पर निकले…..*

*आज की बड़ी खबर*

*लाॅकडाउन तोड़कर हजारों लोग सड़कों पर निकले…..*

*कहा नहीं मिल रहा है खाना- हमें हमारे घर भेजो: हाथ में तिरंगा लेकर कर रहे हैं नारेबाजी*

*लखनऊ/मुंबई।* देश का महाराष्ट्र राज्य उन राज्यों में से है, जहां कोरोना महामारी ने अधिक संख्या में पैर पसार रखे हैं। ऐसे में आज राज्य की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब बांद्रा क्षेत्र में स्टेशन पर व जामा मस्जिद के पास तथा धारावी में हजारों लोग लाॅकडाउन तोड़कर अचानक सड़कों पर निकल आए। सरकार एवं मुंबई पुलिस के अधिकारियों में इससे हड़कंप मच गया है। करीब 3 हजार लोग सड़कों पर हैं, इनका कहना है कि उन्हे खाना नहीं मिल रहा है।
भीड़ में शामिल मुंबई से बाहर के लोगों की मांग उन्हे उनके घर जाने दिया जाए। आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में 19 दिन के लिए लाॅकडाउन और बढ़ाते हुए 3 मई तक पूरे देश में लाॅकडाउन लागू रहने की बात कही थी।
सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है, इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए मजदूर शामिल हैं। ये लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर अपने घरों को भेजें जाने की मांग कर रहे है, अधिकारी इन्हे समझाने में जुटे हुए हैं।
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , , ,*