जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद के सभी पत्रकार व बुद्धजीवी खबर की पुष्टि होने के बाद ही प्रचारित-प्रसारित करें- राजेन्द्र भसीन…

जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद के सभी पत्रकार व बुद्धजीवी खबर की पुष्टि होने के बाद ही प्रचारित-प्रसारित करें- राजेन्द्र भसीन…

इटावा- देश में कोरोना वायरस(कोविड-19)महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति में हमारे प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।लॉक डाउन के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सभी सम्मानित मार्गदर्शक, पदाधिकारियों व जुझारू सदस्यों के साथ जनपद के सभी पत्रकार व बुद्धजीवी साथियों का दायित्व बनता है कि सभी को पूरी सतर्कता के साथ खुद को सुरक्षित रखते हुए जरूरतमंद लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाते हुए एक सजग समाज के प्रहरी के रूप में निरंतर सेवा के कार्य करते रहना है।लेकिन बिना जिला प्रशासन से पुष्टि किये किसी खबर को प्रचारित-प्रसारित करने जिससे माहौल बिगड़ने की संभावना हो व जिस खबर से प्रशासनिक अधिकारियों सहित समाज में गलत संदेश पहुंचे दण्डनीय अपराध है।
यह उद्गार संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (रजि.) के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन ने व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुए संकट के इस समय में इटावा जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी,युवा एसएसपी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,कुलपति डा.राजकुमार,सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सांसद,विधायक,चेयरमैन,सामाजिक,व्यापारिक कार्यकर्ता,मीडिया कर्मियों व जनपद के जागरूक लोगों के संयुक्त प्रयासों से हमारे जनपद इटावा में अभी तक कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है।ऐसी विषम परिस्थितियों में सभी को प्रशासन के कन्धे से कन्धा मिलाकर पूरी सावधानी बरतते हुए बेसहारा लोगों का सहारा बनकर एक निश्चित दूरी बनाकर मुंह पर मास्क लगाकर व थोड़े समय के अंतराल से हाथ धोते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए लोगों से आग्रह करना है कि यह समय घर के अन्दर रहने का है,अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर मास्क लगा कर निकलें,इसी के साथ लोगों को जिला प्रशासन द्वारा दिये दिशा निर्देशों की जानकारियां जैसे घर से बाहर बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर मुंह पर मास्क लगाकर निकलें व भीड़ एकत्रित न होने दें,सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देकर जागरूक करते हुए अफवाहों से सावधान रहने के लिए प्रेरित करते हुए सचेत रहने की सलाह दें।जब घर वापिस आयें तो अच्छी तरह स्वच्छ होने पर ही घर के अन्दर प्रवेश करें।
श्री भसीन ने जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि यदि आपको कोई समस्या है तो संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के साथियों से सम्पर्क कर सकते हैं।हम समाज के सच्चे व जागरूक प्रहरी हैं,जिलाप्रशासन से सम्पर्क कर आपकी समस्या के निदान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के साथियों के नाम व न.इस प्रकार हैं
मार्गदर्शक”गणेश ज्ञानार्थी” 7906629814,विशिष्ट सदस्य”विपिन कुमार शुक्ला” 9454248164,अध्यक्ष”राजेन्द्र भसीन” 9927084882,कार्यकारीअध्यक्ष”साबिर शेख” 9412466868,महामंत्री”सुधीर मिश्र”9412519512,कोषाध्यक्ष”अतुल गुप्ता”9219561111,उपाध्यक्ष”संजय चौहान”9457980481″मो. फारिक”9412185377″ओम रतन कश्यप”9410268554″विनय यादव”9412636563″मसूद तैमूरी”9411940772,संगठन मंत्री”रघुवीर सिंह यादव”6398383635″हरिओम त्रिवेदी”9758855656″अन्नू चौरसिया”9410078610″नितेश प्रताप सिंह”9258477117″चंचल दुबे”9456445123″उवैश चौधरी” 9219241677″जावेद अनवर”8279727461सहित संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सभी सदस्य शासन के निर्देशानुसार सेवा के लिये तत्पर हैं।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…