जिले की सीमा पर बनाई चेकपोस्ट….

जिले की सीमा पर बनाई चेकपोस्ट….

पुलिस जवान, नगर रक्षा समिति सहित एक शिक्षक तैनात….
कानड़ | जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार संजय कुमार द्वारा आगर-मालवा जिले की सीमा में अन्य राज्यों एवं जिलों से आवगमन प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए जिले की सीमा से लगे अन्य जिलों की सीमा से भी आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसी को लेकर कानड़ थाना अन्तर्गत ग्राम चाचाखेडी और ग्राम सामगीमाना में चेकपोस्ट लगाई गई हे जहा पर आगर जिले की सीमा पर प्रवेश करने से पहले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।बिना परमिशन के वाहनो को जिले मे जाने की अनुमती नही दी जा रही है। इन चेक पोस्ट पर बड़ी मुस्तेदी से कानड़ थाना के जवान, शिक्षा विभाग के शिक्षक और नगर रक्षा के समिति के जवान अपनी ड्यूटी कर रहे|

संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट….