45 वर्ष पत्नी का हत्यारोपी पति इरशाद गिरफ्तार…

45 वर्ष पत्नी का हत्यारोपी पति इरशाद गिरफ्तार…
जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 06.04.2020 को जलालुद्दीन निवासी ग्राम हिन्दीबघैला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि उनकी सगी बहन अमीना का विवाह इरशाद निवासी खण्डवीर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के साथ लगभग 25 वर्ष पूर्व हुआ था, जिससे उसका पति इरशाद अक्सर विवाद किया करता था। आज प्रातः लगभग 3.30 बजे इरशाद ने अपनी पत्नी अमीना उम्र लगभग 45 वर्ष की हत्या कर दी, बचाव करने में भान्जियों को भी चोटें आयी हैं। इस सूचना पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 53/2020 धारा 302 भादवि बनाम इरशाद उपरोक्त पंजीकृत कर थाना सरायमीर पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त इरशाद निवासी खण्डवीर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,