आज का राशिफल 🦕🦅…

आज का राशिफल 🦕🦅…

दिन-बुधवार,दिनांक 1 अप्रैल २०२०…

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए अपना नजरिया दुरूस्त करने का है। यदि आपके पक्ष में कुछ काम नहीं हो रहा है, तो आपको दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। कुछ परेशानियां आपके सामने आज हो सकती हैं लेकिन आप इनसे आसानी से निपट पाएंगे। दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ चुनौतियों के साथ सकारात्मक है।

🐄 वृषभ: आज का दिन आपके लिए हर तरह की दुविधा से बचकर काम करने का है। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। एक विचार जो असफल रहा वह अचानक सकारात्मक दिखेगा। अचानक या जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी भी तरह के अनुबंध या कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छे से पढ़ लें।

👫 मिथुन: आज का दिन आपके लिए पुराने प्रोजेक्ट या अटके हुए काम पूरे होने का है। आप अपनी जिम्मेदारियों के लिए सजग रहेंगे। आज कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। कोई पुराना अटका काम भी आज हो सकता है। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। ये आपको अनचाहा तनाव दे सकता है। आज कोई भी अव्यवहारिक योजना ना बनाएं।

🦀 कर्क: आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक संकट वाला हो सकता है। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। आपके लिए आज ये आवश्यक है कि अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें, चाहे वो आपका कितना ही खास मित्र क्यों ना हो।

🦁 सिंह: आज आपको अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा सतर्क और सजग रहना होगा। कामों का टालने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर जोर देने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कोई आपको देख रहा है। इसलिए, आज किसी भी तरह की लापरवाही या आलस ना आने दें। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं।

💁‍♀ कन्या: आज आपको अपनी कोशिशों से सफलता का रास्ता बनाना होगा। आप में वो शक्ति है जो आप अपनी इच्छा के अनुसार दुनिया को बदल सकते हैं। परिणाम प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करें। आप अपने मनचाहे टारगेट की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनको हैंडल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। अपनी कोशिशों को थोड़ा और तेज करने और रचनात्मकता दिखाने का अवसर है।

⚖ तुला: आज का दिन आपके लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने का है। आपको लोग थोड़ी दुविधा में डाल सकते हैं लेकिन आज आप कुछ खास मामलों में अपने मन की आवाज सुनने से फायदे में रहेंगे। कुछ कामों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। आपको आसपास के लोगों से तारीफ और सम्मान मिल सकता है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। ये आपको नई समस्याओं में डाल सकता है।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी बढ़ाने वाला रह सकता है। आपके लिए कुछ बड़ी समस्या ला सकता है। आपके आसपास के लोग ही आपके खिलाफ कोई काम कर सकते हैं। सतर्क रहने की जरुरत है। रिश्तों में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति पर ध्यान देना आवश्यक है। उन चीजों को करें जो वास्तव में आपको आराम दें। इसमें योग शामिल हो सकता है, थोड़ा आराम करना और बहुत सारा पानी पीना। अपने आप को भौतिक स्तर पर आवश्यक चीजें दें। इससे आपको अपने मन की भावनाओं को समझना आसान होगा। आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए अपने पारिवारिक परंपराओं और रीति-रिवाज में गुजरने वाला है। आप किसी पर्व या अपनी किसी सफलता का उत्सव मना सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आज आप सेलिब्रेशन मोड में रहेंगे। अपने रचनात्मक ज्ञान से खोज में जुटें करें और बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पिछले कुछ समय से आप बहुत दबाव से गुजर रहे थे। अब साहस के साथ आगे बढ़ने का समय है।

🏮 कुंभ: अपनी भीतर की ऊर्जा को आगे बढ़ाने का समय है। जिम जाने या रनिंग पर जाने से आप अपनी ऊर्जा को बेहतर तरीके से संरक्षित और उपयोग कर सकते हैं। इस समय आपके लिए दिशा में परिवर्तन करना अनिवार्य है। परिस्थितियों के अनुसार ही निर्णय लें। काम पर ध्यान लगाएं। यात्रा का संकेत है।

🐋 मीन: कुछ लोगों और आदतों से एक निश्चित दूरी बनाए रखें, ताकि आप बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकें। कार्यों के साथ भावनाओं को संतुलित करना आपके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है। अपने काम पर भावनाओं को हावी ना होने दें। इससे आपको काम करने में काफी आसानी होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,