आलिया की बड़ी बहन हैं डिप्रेशन की शिकार

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि दोनों की एक और बहन शाहीन भट्ट भी है। जी हां, शाहीन आलिया की बड़ी बहन हैं, और अकसर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनका डिप्रेशन में रहना और नींद न आना है। हाल ही में फिल्म द डार्क साइड ऑफ लाइफ मुंबई सिटी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश भट्ट ने शाहीन की इस बीमारी के बारे में खुलासा किया। वैसे तो आलिया भी काफी समय पहले शाहीन के डिप्रेशन के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बता चुकी हैं। वहीं, महेश भट्ट ने भी इस बार कैमरे के सामने इस बात को खुलासा किया है।

महेश भट्ट ने बताया कि, ‘आलिया की बड़ी और पूजा भट्ट की छोटी बहन शाहीन लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि वो 13 साल की उम्र से ही डिप्रेशन की शिकार हैं। वो इंसोम्निया से पीड़ित हैं। महेश भट्ट ने बताया कि उनकी बेटी ने 13 साल की उम्र में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, महेश भट्ट ने बताया कि शाहीन की ऑक्टूबर में एक मेमोर आने वाली है, जिसमें उन्होंने उस सभी दौर का जिक्र किया है, जिससे वो खुद गुजरी हैं।’

बता दें कि महेश भट्ट ने फिल्म द डार्क साइड ऑप लाइफ मुंबई सिटी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ये बात बताई। दरअसल, फिल्म में उन लोगों के बारें दिखाया गया है, जो मुंबई जैसे शहर में सफलता न मिल पाने के कारण डिप्रेशन में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। गौरतलब है कि फिल्म का नाम ही उसकी स्टोरी को बयां करता है।