उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश व्यापी कोरोना वायरस बचाव अभियान कार्यक्रम अनवरत जारी…

उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश व्यापी कोरोना वायरस बचाव अभियान कार्यक्रम अनवरत जारी…

जागरूकता अभियान की कड़ी में आज दूसरे दिन भी सेवादल द्वारा सैंकड़ों लोगों को सेनेटाइजर, साबुन, फिटकिरी, कपूर और मास्क वितरित किये गये।
राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर के सेक्टर 19, किड्जी क्लाउड प्ले ग्रुप स्कूल के सामने, मुंशीपुलिया पर बचाव और सुझाव के कार्यक्रम सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया
लखनऊ 18 मार्च। उत्तर प्रदेश कंाग्रेस सेवादल द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी ”कोरोना वायरस बचाव जागरूकता अभियान” के तहत आज दूसरे दिन उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आज राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर के सेक्टर 19 किड्जी क्लाउड प्ले ग्रुप स्कूल के सामने, मुंशीपुलिया पर अभियान चलाया गया।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों द्वारा हैण्डवाश, सेनिटाइजर, साबुन, फिटकिरी, कपूर और मास्क का वितरण आम जनता को किया गया।
श्री काली ने बताया कि कि कल इस अभियान की शरूआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी द्वारा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों को सेनिटाइजर, साबुन, फिटकिरी, कपूर और लगभग 500 मास्क का वितरण किया गया तथा विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम लोगों का कर्तव्य है कि नागरिकों को जागरूक बनाये। उन्होने कहा कि कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश के 42 जिलों में कोरोना बचाओं जन जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जनपदों में बचाव व सुझाव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
श्री काली ने बताया कि कोरोना वायरस बचाव जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल मध्य जोन के मुख्य संगठक राजेश सिंह काली, श्री हिमांशुधर द्विवेदी, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, श्रीमती जयमाला सिंह, श्रीमती इंदू पाण्डेय, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री राम किशोर ठाकुर, श्री राकेश तिवारी, श्री संजीव सिंह, श्री वीरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों सेवादल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपनी भागीदारी निभाई।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,