इस Blood Group के लोगों मे तेजी से फैल रहा है Corona Virus…

इस Blood Group के लोगों मे तेजी से फैल रहा है Corona Virus…

मार्च बुधवार 18-3-2020 Corona Virus (Covid-19) फैलाने वाले चीन ने इस पर एक अध्ययन किया है, जिसके अनुसार A Blood Group के लोगों में ये जल्दी फैलता है। जबकि O Blood Group के लोगों की इस वायरस को सहने की प्रतिरोध क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले बेहतर होती है। चीन में चिकित्सा शोधकर्ताओं ने वुहान और शेनज़ेन में वायरस से संक्रमित 2,000 से अधिक रोगियों के बल्ड ग्रुप की जांच की और उसकी तुलना स्वस्थ आबादी से की है। इस जांच में निकल कर सामने आया कि ए प्रकार के ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ये तेजी से फैलता है और वो जल्दी इससे गंभीर हो जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ए बल्ड ग्रुप वाले लोगों में गंभीर लक्षण देखे जाने के बाद ये तथ्य सबके सामने रखे जा रहे हैं।

चीन के वैज्ञानिकों ने ये अध्ययन उस वुहान शहर में ही किया जहां से दुनिया भर में कोरोना वायरस फैला। अंतराष्ट्रीय और चीनी मीडिया द्वारा की गई रिपोर्टस के अनुसार वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित 2173 लोगों पर अध्ययन किया है। इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी। ये लोग हुबेई प्रांत के तीन अस्पतालों में भर्ती थे। कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप ए था। यानी करीब 41 फीसदी। जबकि, 52 लोगों का ब्लड ग्रुप ओ था। यानी करीब 25 फीसदी। वैज्ञानिकों के अनुसार जब सार्स-सीओवी-2 (SARS-COV-2) का हमला हुआ था, तब भी ब्लड ग्रुप ओ के लोग कम बीमार पड़े थे, जबकि बाकी ब्लड ग्रुप के लोग काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे।

2173 लोगों में से ब्लड ग्रुप ए वाले लोग ज्यादा संक्रमित भी थे। इसमें से 32 फीसदी ब्लड ग्रुप ए के थे जबकि 26 फीसदी ही ब्लड ग्रुप ओ वाले लोग थे। रिसर्च में शामिल किए गए सभी लोगों में से ब्लड ग्रुप ए के 38 फीसदी लोग संक्रमित हुए थे, जबकि ब्लड ग्रुप के सिर्फ 26 फीसदी लोग ही इस कोरोना वायरस से प्रभावित हुए थे। शोधकर्ताओं ने अपने शोध से परिणाम यह निकाला कि ब्लड ग्रुप ओ के कोरोना वायरस से मरने की आशंका बाकी ब्लड ग्रुप से कम है। साथ ये लोग संक्रमित भी देर से होते हैं। वहीं, ब्लड ग्रुप ए वालों के कोरोना से मरने की आशंका ज्यादा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…