कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं का जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक…

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं का जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक…

उत्तर प्रदेश ग़ाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है, जिसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी देश में डीजल और पेट्रोल के दाम कम न किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि सरकार द्वारा अपना खजाना भरने की बजाय देश की जनता को इसका सीधा फायदा मिलना चाहिए। वही हाल में ही ओलावृष्टि और बे-मौसम बरसात से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा एवं प्राकृतिक आपदा से मरे लोगों को तात्कालिक रूप से 10-10 लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए। गाजीपुर जनपद में ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी को देखते हुए आपदा प्रभावित जिला घोषित किया जाए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गाजीपुर में ओलावृष्टि के चलते लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। जिस पर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मुआवजा देने की कांग्रेस पार्टी मांग करती है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बीमा योजना का लाभ भी अगर समय से किसानों को मिलेगा तो किसानों को फायदा होगा नहीं तो किसान परेशान होगा और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन के ऊपर होगी।जिलाधिकारी को पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रविकांत राय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष माधव कृष्ण, चंद्रिका सिंह ,सन्तु जैदी, देव नारायण सिंह, सति राम सिंह, परवेज अहमद, अवधेश भारती, सतीश उपाध्याय, कुसुम तिवारी, राजीव कुमार सिंह, लाल साहब, मनीष राय, अजय श्रीवास्तव, करुणानिधि राय, फरीद गाजी, सीताराम राय, श्याम नारायण कुशवाहा, विनोद सिंह , राकेश राय, कृष्णानंद तिवारी, मोहन चौहान, सर्वानंद चौबे, अजय दुबे, बृजेश गौतम, इरशाद अहमद, भैया लाल पांडे, राजेश कुमार गुड्डू, कमलेश्वर प्रसाद, अनुराग पांडे, विभूति राम, देवानंद यादव,मो. राशिद, सुरेंद्र यादव, मोहन चौहान, ओम प्रकाश राजभर, विद्याधर पाण्डेय, देवानंद यादव ,राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सबीबुल हसन, अजय राजभर, दसरथ राम, हबीब अहमद, झुँना शर्मा, आर.के. गाजी, गयासुद्दीन, ओमप्रकाश पासवान, पट्टी बिंद, पिंटू सिंह, शिवमूर्ति बिंद,ओमप्रकाश सिंह, फेकन आदि लोग उपस्थित हुये।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,