24 घंटों में दो स्थानों पर तेंदुए ने किया हमला, किशोर भाईयों समेत 4 घायल…

24 घंटों में दो स्थानों पर तेंदुए ने किया हमला, किशोर भाईयों समेत 4 घायल…

पूरे जिले में हड़कंप के बाद घर से नहीं निकल रहे आस-पास के लोग…

मार्च शुक्रवार 13-3-2020 नोनहरा/जंगीपुर/उत्तर प्रदेश:। जिले में गुरूवार की रात व शुक्रवार की दोपहर तेंदुए के हमले में किशोर भाईयों समेत 4 घायल हो गए। जिसके बाद पूरे गांव पूरे जिले भर में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना के बाद आस पास के गांवों के लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया। पहली घटना नोनहरा के नगवां उर्फ नवापुरा में हुई। जहां पर गुरूवार की रात करीब 9 बजे गांव निवासी सगे भाई जितेंद्र यादव 12 व शैलेंद्र यादव 16 पुत्र जोखन यादव बाइक से घर जा रहे थे। अभी वो गंगा नदी से कुछ दूर ही थे कि तभी अचानक कहीं से तेंदुआ आ गया और बाइक पर झपट्टा मार दिया। जिससे पीछे बैठा जितेंद्र घायल हो गया। जितेंद्र व शैलेंद्र की चीख पुकार के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। इस बीच ग्रामीणों को सूचना मिलने पर वो वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही प्रशासन भी सकते में आ गया और एसडीएम समेत वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश कराई। वहीं दूसरी घटना जंगीपुर के मिठ्ठापारा में शुक्रवार की दोपहर हुई। जहां तेंदुए के हमले में गांव निवासी भीम 30 व सुरेश 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद से ही आस पास के गांवों के लोग तेंदुए के खौफ के चलते अपने घरों में बंद हैं, वहीं प्रशासन के साथ वन विभाग तेंदुए को ढूंढने में लगा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…