होमगार्ड ने डीएम आफिस के सामने किया हाईवोल्टेज ड्रामा,जिला प्रशासन में हड़कंप…

होमगार्ड ने डीएम आफिस के सामने किया हाईवोल्टेज ड्रामा,जिला प्रशासन में हड़कंप…

उत्तर प्रदेश जौनपुर। गुरूवार को डीएम आफिस के सामने एक होमगार्ड के जवान ने हाईवोल्टेज ड्रामा करके जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह सख्श डीएम के कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल लेकर आत्महत्या करने के लिए आया था लेकिन उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका आरोप है कि बदलापुर उसकी फरियान नही सुना जिसके कारण वह यह कदम उठाने के लिए आया था। आज दिन में करीब 11 बजे कलेक्टेट परिसर में एक युवक अपनी मां के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा। उसका इरादा था कि वही डीएम से फरियाद करेगा अगर सुनवाई नही हुआ तो वह मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेगा। लेकिन इससे पूर्व इसकी जानकारी पुलिस को लग गयी। तत्काल पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गयी। यह खबर डीएम एसपी समेत अन्य अधिकारियों को हुआ तो हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि यह व्यक्ति बदलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मानधाता सिंह वह होमगार्ड है। उसकी पट्टीदारो से जमीनी विवाद चल आ रहा है। वह पट्टीदारो को फर्जी मुकदमें फंसाने के लिए अपनी बाइक को सड़क पर छोड़कर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने उसकी बाइक बरामद करके उसे सूचना दे दिया था। आज वह दबाव बनाने के लिए यह षड़यंत्र किया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…