दो शराब तस्कर गिरफ्तार 66 लाख 74 हजार रू0 कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब 01 केन्टर बरामद…

दो शराब तस्कर गिरफ्तार 66 लाख 74 हजार रू0 कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब 01 केन्टर बरामद…

जनपद रामपुर/थाना बिलासपुर दिनांक 10.03.2020 को थाना बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रूद्रपुर रोड के पास से दो शराब तस्करों 1-इदरीश 2-अकबर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 66 लाख 74 हजार रू0 कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब व 01 केन्टर बरामद हुये।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बरामद शराब को गैर प्रांत से लाना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना बिलासपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इदरीश निवासी कस्बा राजपुर थाना बिलासपुर रामपुर।
2-अकबर निवासी टांडा हुरमत नगर कस्बा व थाना बिलासपुर रामपुर।
बरामदगी
1-66 लाख 74 हजार रू0 कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब।
2-01 केन्टर।n

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…